मेरठ, जनवरी 4 -- परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-दून बाईपास पर इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान से भरे कैंटर से लूटपाट और फायरिंग का मामला रोडरेज का निकला। पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की पेटी बरामद की है। उसके दो साथियों की तलाश है। हरिद्वार के बहादराबाद से पैनासोनिक कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स लेकर कैंटर फरीदाबाद जा रहा था। शुक्रवार देर रात परतापुर बाईपास पर पहुंचते ही बोलेरो कार से कैंटर की साइड लग गई। उसके बाद कैंटर चालक ने गाड़ी दौड़ा दी। बोलेरो सवारों ने पीछा करना शुरू कर दिया। चालक ने कैंटर को सर्विस रोड की ओर मोड़ दिया, जहां आगे रास्ता बंद होने के कारण वाहन फंस गया। जहां कार सवार तीनों युवकों ने कैंटर चालक संजीव की पिटाई कर दी और नुकसान का हर्जाना मांगने लगे। रुपये नहीं होने पर च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.