दिलदारनगर (गाजीपुर), दिसम्बर 12 -- यूपी के गाजीपुर में भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। इसके बाद उनके शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। शुक्रवार की सुबह जब उनका शव मिला तो हड़कंप मच गया। परिजनों ने गांव के ही पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। विश्वकर्मा राम की मां और टिसौरा की प्रधान बिंदु देवी की तहरीर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। टिसौरा गांव निवासी 27 वर्षीय विश्वकर्मा राम जमानियां भाजपा अनुसूचित जाति के मंडल उत्तरी के अध्यक्ष थे। गुरुवार को वह शाहपुर में फूफा के लड़के के वरक्षा कार्यक्रम में गए थे। रात में घर नहीं लौटे तो परिजन परेशान हो गए। शुक्रवार सुबह दिलदारनगर के आलमगंज माइनर के पास सड़क के किनारे उनका शव मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। विश्वकर्मा राम की मां और टिसौरा की प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.