हाथरस, जून 13 -- बुलेट बाइक की टक्कर से पिता-पुत्री घायल -(A) हाथरस। गांव कलवारी निवासी गगन पौनिया ने मुख्यमंत्री व उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के निजी सुरक्षा अधिकारी करतार सिंह के दामाद राकेश बाबू और उनकी पुत्री चौरासी कोस की परिक्रमा करके लौट रहे थे। आरोप है कि नशे की हालत में बुलेट बाइक सवार चामड़ गेट निवासी युवक व उसके कुछ साथियों ने उनमें टक्कर मार दी। इससे पिता पुत्री घायल हो गए।आरोपियों ने गाली गालौज भी की और बेटी के सिर पर ईंट मार दी। जिससे वह घायल हो गई। अस्पताल में उसका उपचार कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...