मेरठ, जनवरी 9 -- मेन डिवाडर रोड पर पुलिस की गाड़ी के सामने बुलेट बाइक से पटाखे छोड़ना बाइक सवारों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने हुड़दंग मचा रहे युवक का 24 हजार का चालान काटा। गंगानगर इंस्पेक्टर अनूप सिंह पुलिसकर्मियों के साथ गाड़ी से गश्त कर रहे थे। इस दौरान दो युवक बिना नंबर की बुलेट बाइक से पटाखे छोड़ते हुए तेज गति से निकल रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा करते हुए उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान बाइक सवार युवक ने अपना नाम नितिन बताया और बाइक मनोज राठी के नाम पर बताई। पुलिस ने युवक पर सख्त कार्रवाई करते हुए बुलेट का 24 हजार का चालान करते हुए उसे सीज कर दिया। इसके अलावा पुलिस ने एक महीने में अंदर बुलेट से पटाखे वाले तीन हुड़दंगियों की बाइक सीज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.