नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई से अहमदाबाद के बीच प्रस्तावित 508 किलोमीटर लंबे हाईस्पीड रेल कॉरिडोर पर ट्रेनों को लगातार बिजली उपलब्ध कराने के लिए 14 स्पेशल ट्रैक्शन सब-स्टेशन बनाए जा रहे हैं। ये सब-स्टेशन महाराष्ट्र और गुजरात में अलग-अलग जगहों पर लगाए जाएंगे। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुताबिक, गुजरात के नवसारी जिले के बिलिमोरा में पहला ट्रैक्शन सब-स्टेशन लगभग तैयार होने वाला है। इसे प्रोजेक्ट के बिजली नेटवर्क के लिहाज से अहम उपलब्धि माना जा रहा है। बुलेट ट्रेन को 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने के लिए मजबूत और भरोसेमंद बिजली व्यवस्था तैयार की जा रही है। यह भी पढ़ें- बदरीनाथ धाम से वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार; सर्च ऑपरेशन शुरू दरअस...