कानपुर, अगस्त 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता दिल्ली-लखनऊ-वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में कानपुर को शामिल न करने पर उद्यमियों ने नाराजगी जताई है। पीएम, रेल मंत्री को पत्र भेजकर कानपुर को भी परियोजना में शामिल करने की मांग कोपे स्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने की। उन्होंने कहा कि नोएडा, जेवर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कन्नौज, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, न्यू भदोही व वाराणसी को शामिल किया गया। प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कानपुर को इस परियोजना से बाहर रखना उद्यमियों, व्यापारियों एवं नागरिकों के साथ नाइंसाफी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...