बुलेट ट्रेन के जमाने में बैलगाड़ी की तरह चलती है इटावा पैसेंजर
मैनपुरी, जून 15 -- इटावा-मैनपुरी रेलवे लाइन पर चलने वाली एकमात्र पैसेंजर ट्रेन की स्पीड बहुत कम है। 57 किमी का सफर तय कराने में यह ट्रेन एक घंटा 35 मिनट का समय लेती है। ट्रेन का समय परिवर्तन और ट्रेन की स्पीड बढ़ाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। ये ट्रेन आगरा तक जाती है, आगरा पहुंचाने में पूरे पांच घंटे लेती है। यानि 115 किमी का सफर तय करने में यात्रियों को पांच घंटे का समय लग जाता है। वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता का कहना है कि इटावा-मैनपुरी रेलवे लाइन की स्पीड 40 किमी प्रति किमी से बढ़कर 100 किमी प्रति किमी की जाए। महज 57 किमी की दूरी के लिए अधिकतम एक घंटा लगना चाहिए। जबकि यह ट्रेन डेढ़ घंटे का समय ले रही है। इटावा से यह ट्रेन बटेश्वर होते हुए आगरा कैंट पहुंचती है। मैनपुरी से आगरा पहुंचने में पूरे पांच घंटे लग जाते हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.