नई दिल्ली, मई 18 -- नई दिल्ली स्थित रेल मंत्रालय भवन के गेट नंबर-4 पर देश की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर प्रदर्शित की गई। इस फोटो में ग्रे रंग की आधुनिक हाई-स्पीड ट्रेन को हरे-भरे इलाके के बीच एलिवेटेड ट्रैक पर दौड़ते हुए दिखाया गया है। जापान की शिंकानसेन जैसी दिखने वाली इस ट्रेन की तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींचा, लेकिन असल सवाल यही है कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना जमीन पर आखिर कितनी आगे बढ़ चुकी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में प्रोजेक्ट की प्रगति से जुड़े आंकड़े साझा किए, जिनसे पता चलता है कि निर्माण कार्य अब तेज गति से आगे बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- तेल को लेकर टेंशन? भारत के पास कितना बचा है स्टॉक, अभी कितने दिन चलेगा काम रेल मंत्री के अनुसार 508 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में अब तक 349 किलोमीटर वायाडक्ट...