नई दिल्ली, जुलाई 17 -- भारत ने शुक्रवार को जापान के एक पूर्व मंत्री के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में देरी के लिए नई दिल्ली को दोषी ठहराया था। भारत ने इसे एक निजी राय बताया जो तथ्यों से काफी अलग है। जापान के पूर्व न्याय मंत्री और डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य हिदेकी माकिहारा ने इंडो-जापानी शिंकानसेन प्रोजेक्ट में देरी के लिए भारत को दोषी ठहराया था। उन्होंने लिखा, "भारत में शिंकानसेन प्रोजेक्ट एक ऐसी चीज है, जिसमें मैं खुद शामिल था, लेकिन इंटरनेशनल मीटिंग्स और बातचीत में जो बात सामने आई, वह थी भारतीय पक्ष की पूरी लापरवाही, जो बार-बार दोहराई गई। वे वादे नहीं निभाते, चाहे कुछ भी हो जाए। अगर वे कोई वादा करते भी हैं, तो उसे तुरंत पलट देते हैं।" माकिहारा ने इंचार्ज मंत्री पर भी बहुत बुरा होने का आरोप लग...