कौशाम्बी, मार्च 8 -- पिपरी थाना क्षेत्र के कुसुवां गांव निवासी रामअभिलाष ने बताया कि 15 फरवरी को उसका बेटा अमित कुमार सरोज स्कूटी की सर्विसिंग कराने मनौरी बाजार जा रहा था। मनौरी पॉवर हाउस के समीप विपरीत दिशा से आए बुलेट सवार ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी थी। इससे उसका पैर टूट गया था। इलाज अभी भी चल रहा है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की बुलेट समेत तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...