प्रयागराज, दिसम्बर 22 -- थरवई क्षेत्र में बुलेट गैंग सक्रिय है। रविवार रात घर लौट रहे बारातियों पर गैंग ने हमला कर उनकी पिटाई कर दी। तमंचा लहराते हुए भाग गए। स्थानीय पुलिस पर इस गैंग के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई न करने के भी आरोप लगे हैं। थरवई स्टेशन के समीप रहने वाले मोहम्मद जैद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह, उनके परिजन व कुछ अन्य लोग एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। सभी आपस में बातें कर रहे थे। रास्ते में स्टेशन के पहले स्थित पुलिया पर बैठे बुलेट गैंग के दर्जनभर युवकों को लगा कि हम उनके बारे में बातें कर रहे हैं। उन्होंने हमला कर दिया। कई लोगों को चोट आई हैं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो युवक तमंचा लहराते हुए भाग गए। बताया गया कि बीते सप्ताह रोशन अली उर्फ चकरी के घर में घुसकर महिलाओं और बच्च...