आजमगढ़, सितम्बर 16 -- मिल्कीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पवई थाना क्षेत्र के गोधना के पास सोमवार की शाम बुलेट की टक्कर से बाइक सवार राजगीर की मौत हो गई, एक युवक घायल हो गया। घायल का शाहगंज में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पवई थाना क्षेत्र के बसही अशरखपुर गांव निवासी 55 वर्षीय शिव प्रसाद राजगीर का काम करते थे। गोधना गांव निवासी 35 वर्षीय साहिद के घर निर्माण कार्य होना था। सोमवार की शाम साहिद अपनी बाइक से शिव प्रसाद को लेकर अपने घर काम को दिखाने के लिए जा रहे थे। गांव के मोड़ पर पहुंचते ही पीछे आए बुलेट सवार टक्कर मारते हुए फरार हो गया। शिव प्रसाद और साहिद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो को जौनपुर जनपद के शाहगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने शिव प्रसाद की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर आजम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.