औरैया, फरवरी 13 -- अजीतमल, संवाददाता। सिकरोड़ी-बाबरपुर मार्ग पर अमावता के पास नहर पुल के समीप सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने पैर के जोड़ में फ्रैक्चर की पुष्टि की है। इटावा जनपद के रमपुरा घार निवासी अशोक सिंह अपनी बाइक से जा रहे थे। आरोप है कि पीछे से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...