लखनऊ, मार्च 16 -- माल थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बुलेट ने मासूम बच्ची को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मासूम करीब पांच फुट दूर जा गिरी। हादसे के बाद आरोपी बुलेट लेकर भाग निकला। परिवार के लोग बच्ची को लहूलुहान हालत में पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। ललाईखेड़ा गांव निवासी दिनेश सब्जी बेचते है। परिवार में पत्नी राधा, तीन बेटी है। रविवार शाम पत्नी राधा तीनों बेटियों के साथ खेत गई थी। देर शाम घर वापस आते वक्त अटारी-उमरावल मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बुलेट ने अंकिता (5) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अंकिता करीब पांच फुट दूर सड़क पर जा गिरी। बेटी को लहूलुहान हालत में देख मां बेसुध हो गई। छोटी बहन को गंभीर देखकर बड़ी बहन भागकर गांव पहुंची ...