बुलेट की टक्कर से आठ वर्षीय मासूम गंभीर
बलरामपुर, जून 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही बुलेट मोटरसाइकिल की चपेट में आने से आठ वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में बच्ची के पैर में फ्रैक्चर होने के साथ सिर में गंभीर चोटें आई हैं। बच्ची की हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम खरिका मासूमपुर के मजरे मोहनडीह निवासी शमा प्रवीन पत्नी हयात अली द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, उनकी आठ वर्षीय पुत्री हुदा 18 जून को सुबह करीब 11 बजे घर के पास स्थित दुकान से सामान लेने गई थी। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से आठ वर्षीय मासूम गंभीर सामान लेकर लौटते समय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.