बुलेट और स्कूटी में टक्कर, स्कूटी सवार गंभीर, रिम्स रेफर
रामगढ़, मई 12 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। शहर के थाना चौक के समीप मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार बुलेट और स्कूटी के बीच हुई टक्कर में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान दिगवार निवासी अब्दुल कादिर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुलेट जेएच 24 ए 7105 और स्कूटी जेएच 24 बी 5914 के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल स्कूटी सवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए घायल को अस्पताल भिजवाने में सहयोग किया। यह भी पढ़ें- दो बाइक की सीधी भिड़ंत में पिता-पुत्री समेत चार घायल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने अब्दुल कादिर की गंभीर स्थिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.