जौनपुर, जून 17 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। जंघई-मुंगराबादशाहपुर मार्ग पर बुधवार की दोपहर 12 बजे सेमरी गांव के पास एनएचएआई ब्रिज के नीचे बुलेट और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में मीरगंज थाना क्षेत्र के कमासिन गांव निवासी 65 वर्षीय जवाहिर यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।बीरमपुर दुर्गागंज, भदोही निवासी किशन पाण्डेय और सूरज पाण्डेय बुलेट से मुंगराबादशाहपुर से अपने गांव बीरमपुर की ओर लौट रहे थे। वहीं मीरगंज थाना क्षेत्र के कमासिन गांव निवासी 65 वर्षीय जवाहिर यादव पुत्र लालता प्रसाद और 55 वर्षीय रामकरन यादव पुत्र बिक्रमा अपाचे बाइक से मुंगराबादशाहपुर की तरफ जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सेमरी गांव के पास ब्रिज के नीचे मोड़ पर बुलेट और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों युवक सड़...