आजमगढ़, दिसम्बर 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। हरिहरपुर संगीत घराना की ओर से शुक्रवार को तबला सम्राट स्वर्गीय पंडित बुलबुल महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि स्वरूप 'स्वरांजलि' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। बाल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के बाद पंडित मिथिलेश झा ने अपने तबला वादन से श्रोताओं को मोहित कर दिया। उन्होंने तबले की थाप पर घोड़े की चाल और ट्रेन की गति जैसी विविध लय प्रस्तुत की। इसके बाद छपरा (बिहार) के पंडित रामप्रकाश मिश्रा ने राग जोग से सभी को भावविभोर कर दिया। बनारस के युवा कलाकार अमित मिश्रा ने अपने कथक नृत्य से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सर्वेश राय छोटू, विवेक पांडेय, आदर्श मिश्रा, कमलेश, शंभू नाथ मिश्रा,अजय मिश्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.