कानपुर, मार्च 18 -- बर्रा में बुलडोजर से सीवर लाइन की खुदाई के दौरान पीएनजी पाइप फटने से अफरा-तफरी मच गई। तेजी से गैस रिसाव होने पर इलाकाई लोगों ने पुलिस और सीयूजीएल कर्मियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची कंपनी की मेंटीनेंस टीम के लीकेज की मरम्मत की। इस दौरान दो घंटा 20 मिनट तक करीब 700 घरों में गैस की सप्लाई प्रभावित रही। बर्रा बाइपास से कर्रही रोड होते हुए हमीरपुर रोड तक सीएम ग्रिड सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी के दौरान सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। मंगलवार को सीवर लाइन डालने के लिए कर्रही रोड पर जरौली फेस-वन स्थित बालाजी मंदिर के पास खोदाई चल रही थी, तभी जेसीबी मशीन के पंजे की चपेट में आने से अंडरग्राउंड पीएनजी पाइप फट गया। पाइप फटने के साथ ही तेजी से हुए गैस रिसाव से वहां काम कर रहे मजदूरों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.