मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मोहलत की मियाद पूरी होने के बाद शनिवार से पानी टंकी चौक से मिठनपुरा गोलंबर तक (क्लब रोड) में अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती शुरू हो गई। तीन दिवसीय विशेष अभियान के पहले दिन नगर निगम की टीम ने रोड में बुलडोजर से 24 फूड स्टॉल व अस्थाई दुकानों को ध्वस्त किया। दोपहर एक से शाम पांच बजे तक चार घंटे कार्रवाई चली।मजिस्ट्रेट व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ निगम की टीम ने करीब डेढ़ किमी लंबे क्लब रोड में सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमित जगह को खाली कराया। इस दौरान सामान भी जब्त किए गए। मौके पर सिटी मैनेजर रीतेश कुमार, निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम के प्रभारी मनोज कुमार के अलावा मजिस्ट्रेट रामनाथ कुमार (कार्यपालक दंडाधिकारी, पूर्वी) व मिठनपुरा थाने के अधिकारी मौजूद थे।टीम के पहुंचे ही मची अफरातफरी :दोपहर एक बजे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.