रामगढ़, अगस्त 14 -- ​ ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि । झारखण्ड ग्रामीण मजदूर सभा के बैनर तले 14 अगस्त को सुभाष चौक, रामगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सामूहिक अनशन-सत्याग्रह का आयोजन किया गया। यह आंदोलन प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ गांव के गरीबों, मजदूरों और भूमिहीनों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्यव्यापी आह्वान पर किया गया। वक्ताओं ने ​जो गरीब जहां बसे हैं, उन्हें पीपीएच एक्ट 1947 के तहत बासगीत पर्चा देने, सभी भूमिहीनों को कम से कम 5 डिसमिल जमीन आवंटित करने​ राशन सूची से गरीबों के नाम की कटौती तुरंत रोकने सभी पात्र गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराने, ​प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा, सम्मान और रोजगार गारंटी के लिए ठोस कानून बनाने, कामगारों को कानून के तहत रोजगार सुनिश्चित करने, ​गांव के गरीब मजदूरों और किसानों से अनुचित टैक्स वसू...