पटना, फरवरी 24 -- फतुहा प्रखंड के आजाद नगर (उसफा) में सोमवार को कामरेड सुरेश बिंद उर्फ आजाद के शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा का अनावरण भाकपा (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि माले शहीदों की पार्टी है। एनडीए सरकार के बुलडोजर राज का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर में भी हमने बुलडोजर के खिलाफ लड़ाई लड़ी और आज भी लखनऊ में प्रदर्शन जारी है। पार्टी महासचिव ने कहा कि वोट का अधिकार, आवास का अधिकार, मुफ्त बिजली और बच्चों की शिक्षा हमारा हक है। इन हकों को हमे हर हाल में हासिल करना है। सभा को पूर्व गोपाल रविदास, सत्यनारायण प्रसाद, जितेंद्र राम, मुन्ना पंडित, सत्यानंद पासवान, शैलेंद्र यादव ने भी संबोधित किया। बता दें कि अपराधियों ने कामरेड सुरेश बिंद उर्फ आजाद की गोली म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.