कोलकाता, मई 17 -- तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को शुभेंदु सरकार के बनने के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में हाल ही में चलाए गए बेदखली और अतिक्रमण रोधी अभियानों को बुलडोजर की राजनीति करार दिया और दावा किया कि गरीब लोग राजनीतिक अहंकार की कीमत चुका रहे हैं। सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि इन अभियानों ने अशांति को जन्म दिया और आम लोगों के बीच कठिनाई पैदा की। बनर्जी ने लिखा, "घरों से लेकर फेरीवालों की दुकानों तक, गरीब लोग राजनीतिक अहंकार की कीमत चुका रहे हैं। बंगाल बुलडोजर की राजनीति में विश्वास नहीं करता। टैगोर और नेताजी की धरती पर भय, बल और आम नागरिकों के खिलाफ तोड़फोड़ के अभियानों के जरिए शासन नहीं किया जा सकता।" यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में जीत भारत के लिए...