समस्तीपुर, मई 22 -- समस्तीपुर। आज देश में बुलडोजर केवल एक मशीन नहीं, बल्कि भाजपा शासन की राजनीतिक पहचान और दमन का प्रतीक बन चुका है। उक्त बातें माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कही। शुक्रवार को भाकपा माले की ओर से कर्पूरी सभागार में बुलडोजर राज के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज विषय पर आयोजित सेमिनार को वो संबोधित कर रहे थे। उन्होंने वरिष्ठ वाम नेता रामदेव वर्मा को याद करते हुए कहा कि वे बीच के पांच वर्षों को छोड़कर 1980 से 2010 तक विधायक रहे। हर दौर में गरीबों, दलितों, वंचितों और मेहनतकश जनता की आवाज बनकर संघर्ष करते रहे। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े राजनीतिक बदलावों के बावजूद रामदेव वर्मा ने कभी जनता का साथ नहीं छोड़ा और आज उनके संघर्षों की विरासत बुलडोजर राज के खिलाफ लोकतंत्र की लड़ाई को दिशा दे रही है। सेमिनार को संबोधित करते हुए विधान परिषद सद...