भभुआ, दिसम्बर 22 -- एकता चौक पर नुक्कड़ सभा कर सरकार को मजदूर-किसान विरोध बताया वक्ताओं ने मनरेगा का नाम बदलने को केंद्र सरकार की बताया साजिश भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्ससवादी) की कैमूर जिला इकाई ने सोमवार को केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध मार्च निकाल एकता चौक के पास नुक्कड़ सभा की। इसका नेतृत्व जिला मंत्री रंग लाल पासवान ने किया। कार्यकर्ता कचहरी पथ से सदर अस्पताल होते हुए एकता चौक पहुंचे, जहां सभा की। वह बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए बुलडोजर चलाना बंद करो, सभी भूमिहीनों को 10 डी. जमीन दो, मनरेगा को समाप्त करने की साजिश बंद करो, महात्मा गांधी से डर क्यों-प्रधानमंत्री जवाब दो जैसे नारे लगा रहे थे। नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता भीम सिंह ने की। सभा को संबोधित करते हुए जिला मंत्री ने कहा कि वामपंथ के ...