उन्नाव, अप्रैल 2 -- असोहा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरौली चौराहा स्थित सरकारी बंजर भूमि पर हुए कब्जे के मामले में उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद तहसील प्रशासन ने गुरुवार बुलडोजर चला कर कब्जा खाली कराया गया है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरौली चौराहा स्थित भूमि संख्या 444 सरकारी अभिलेखों में सरकारी बंजर भूमि के रूप में दर्ज है। इस भूमि पर 2009 में गांव के इस्माइल रजा कब्जा कर अवैध निर्माण करा लिया था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद तहसीलदार न्यायालय में बेदखली का मामला चल रहा था। तहसीलदार न्यायालय ने बेदखली का आदेश पारित किया गया था। जिसके खिलाफ इस्माइल रजा ने जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अपील दाखिल की थी। जहां से तत्काल याचिका खारिज कर दी गई थी। उसके बाद मामला उच्च न्यायालय पहुंचा और सुनवाई शुरू हुई। जहां राज्य की ओर से प्रभावी पैरवी के चलते उच्...