बिजनौर, दिसम्बर 9 -- नोटिस के बावजूद भी दुकानें खाली नहीं करने पर प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर भागुवाला पहुंची तो दुकानदारों ने इसका विरोध किया। प्रशासन की टीम को बैरंग लौटना पड़ा और जमीन को खाली करने के लिए पांच दिन का समय दिया गया। मंगलवार को नजीबाबाद के ग्राम भागूवाला में तहसील प्रशासन और एन एच विभाग के टीम भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर पहुंचे तो सैकड़ो की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुकान स्वामी विरोध में आ गए। बताया गया कि भागूवाला में बस स्टैंड की जगह को खाली करने के लिए दुकानदारों को तहसील प्रशासन की ओर से नोटिस दिया गया था लेकिन कई दिन बाद जब दुकानें खाली नहीं की गई और ना ही अतिक्रमण हटाया गया तो मंगलवार को एनएचएआई लैंड सर्वेयर अंकुश कुमार, प्रोजेक्ट इंजीनियर अभिषेक कुमार व तहसीलदार संतोष कुमार यादव, नायब तहसीलदार अमित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.