बुलडोजर की धमकी देने पर लोगों का हंगामा
मेरठ, मई 20 -- शास्त्रीनगर सेक्टर दो में मंगलवार को आवास विकास परिषद के अधिकारियों ने सेटबैक नहीं छोड़ने पर बुलडोजर की कार्रवाई की धमकी दी। जिसके बाद लोगों ने हंगामा कर दिया। आवास विकास परिषद के अधिकारी लगातार शास्त्रीनगर इलाके में सर्वे के नाम पर तो कुछ अधिकारी अन्य कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट तैयार करने के नाम पर घूम रहे हैं। पिछले सप्ताह भी आवास विकास परिषद के अधिकारियों को सेक्टर चार में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा था। मंगलवार को आवास विकास परिषद के अधिकारियों की टीम सेक्टर दो पहुंची। सेटबैक छोड़ने को कहा तो लोगों ने बताया कि उन्होंने नियमानुसार सेटबैक छोड़ दिया। जैसे ही अधिकारियों ने बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी तो लोगों ने हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ते देख अधिकारी वहां से चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.