मेरठ, जून 23 -- शास्त्रीनगर में बुलडोजर की गरज ने भवन स्वामियों की धड़कनें बढ़ा दी है। तीन दिन से चल रही सेटबैक कब्जे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से डरे लोगों ने स्वयं ही अपने सेटबैक खाली कराने शुरू कर दिए हैं। ऐसा कोई सेक्टर नहीं है, जहां लोग अपने भवनों के कब्जाए गए सेटबैक पर हथौड़ा न चलवा रहे हों। बुलडोजर कार्रवाई के बाद उन लोगों ने भी स्वयं सेटबैक के कब्जे हटाने शुरू कर दिए हैं, जिन्होंने नोटिस मिलने के दो महीने बाद भी शुरुआत नहीं की थी। परिषद अधिकारियों का कहना है कि बुलडोजर कार्रवाई से पहले जहां 85 लोगों ने अपने सेटबैक खाली किए थे और 150 भवनों में सेटबैक खाली कराने की कार्रवाई चल रही थी, वहीं अब इस संख्या में इजाफा होने लगा है। यह भी पढ़ें- भारी विरोध के बीच शास्त्रीनगर में तीसरे दिन भी गरजे बुलडोजर बुलडोजर से ज्यादा नुकसान को देखते हुए ल...