हरिद्वार, फरवरी 17 -- उत्तराखंड में बेदखली और बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ स्वर तेज हो गए हैं। मंगलवार को सैनी आश्रम में आयोजित जन सम्मेलन में संयुक्त संघर्ष समिति ने सरकार से सभी प्रकार की बेदखली की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग उठाई। इस सम्मेलन में भूमि और आवास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि गांव, गोठ-खत्ते और शहरी बस्तियों के लोगों पर बेदखली की तलवार लटक रही है। ऐसे क्षेत्रों में 'पीपुल्स एसेंबली' आयोजित करने के साथ देहरादून कूच का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। वक्ताओं ने दावा किया कि उत्तराखंड में वन क्षेत्र निर्धारित 33 प्रतिशत मानक के मुकाबले 71 प्रतिशत से अधिक है। यदि 50 प्रतिशत भूमि भी वन आरक्षित की जाए तो पर्याप्त है, शेष भूमि पर जनता को अधिकार मिलना चाहिए। इस सम्मेलन में मनीष कुमार, शंकर गोपाल, तरु...