चंदौली, सितम्बर 19 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। सरकार की बुलडोजर नीति और वनाधिकार कानून के कथित उल्लंघन के खिलाफ शनिवार को अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में वनांचल क्षेत्र के मलहर गांव में किसान पंचायत आयोजित हुई। पंचायत में किसानों ने वन क्षेत्र में रह रहे गरीब, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के लोगों के खिलाफ वन विभाग व प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वनाधिकार कानून का पालन किए बिना किसानों की फसलें बर्बाद की जा रही हैं। कई स्थानों पर बुलडोजर चलाकर घरों को ध्वस्त किया जा रहा है तथा आपराधिक मुकदमे दर्ज कर लोगों को जेल भेजा जा रहा है। किसानों का कहना था कि लंबे समय से वन क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों के पास जमीन के कागजात उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें लगातार कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है।किसानों ने कहा क...