गंगापार, मार्च 1 -- परस्पर भाई चारे और उल्लास के पर्व होली को लेकर मांडा क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में तरह तरह के रंग व अबीर गुलाल के साथ बुलडोजर और छप्पन इंच पिचकारी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मांडा क्षेत्र में कुल 189 होलिका दहन स्थल बनाये गए हैं। मांडा थाने के अभिलेखों के अनुसार मांडा क्षेत्र के 69 ग्राम पंचायतों, भारतगंज कस्बा सहित कुल 189 होलिका दहन स्थल बनाये गये हैं। इंस्पेक्टर मांडा अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि गांवों में लगे होलिका दहन स्थलों का भौतिक सत्यापन है चुका है। गांवों में किसी भी दशा में सकुशल, उल्लासपूर्ण त्यौहार संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। हर्ष व उल्लास के त्यौहार होली पर मांडा क्षेत्र के खास मांडा, हाटा, दोहथा, सुरवांदलापुर, खवास का तारा, दिघिया, आंधी, चिलबिला, नहवाई, मांडा रोड आदि तमाम बाजारों में विभिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.