गया, दिसम्बर 13 -- शेरघाटी में बुढ़िया नदी के तट पर अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत बुलडोजर ऐक्शन की चल रही तैयारी से परेशान दलित परिवारों ने शनिवार को नगर परिषद कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। बुढ़िया नदी के तट पर पिछले कई वर्षों से सैकड़ों दलित परिवार झोपड़ियां और कच्चे मकान बनाकर रह रहे हैं। खौफ के मारे दलित परिवारों का कहना था कि छोटे बच्चों, वृद्ध और कमजोर लोगों को जाड़े में कहां लेकर जाएं। किसी भी परिवार के पास अपनी जमीन या घर नहीं है। प्रदर्शनकारी तमाम परिवारों के लिए पांच-पांच डिस्मिल जमीन की मांग भी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों में सुरती देवी, सरस्वती देवी, उर्मिला देवी, रामलखन प्रसाद आदि शामिल थे। बाद में प्रदर्शनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शेरघाटी के एसडीओ मनीष कुमार से मुलाकात कर गरीब परिवारों को हटाए जाने से पहले उन्हें पुनर्वासित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.