मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मानिकपुर स्थित श्हीद भवन में मंगलवार को भाकपा अंचल परिषद ने बैठक की। इसमें बुलडोजर एक्शन के खिलाफ और भूमिहीनों को जमीन देने की मांग को लेकर 30 मार्च को प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। कृषि इनपुट के वितरण में कमीशनखोरी पर रोक लागने, मनरेगा को बचाने तथा साल में दो सौ दिन मजदूरी देने, यूरिया की कालाबाजारी रोकने, जमीन के कागज सुधार के नाम पर नाजायज पैसा वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। इससे पहले पार्टी ने 26 मार्च को शताब्दी समारोह मनाने का निर्णय लिया। इस मौके पर भिखारी यादव, जिला सचिव रामकिशोर झा, सहायक जिला सचिव सह अंचल सचिव शिवजी प्रसाद, जगदीश प्रसाद गुप्ता, जयवंत प्रसाद, जनक ठाकुर, दरोगा प्रसाद, त्रिभुवन राम, शिवजी सिंह, जगदीश शर्मा, नगीना प्रसाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.