मुजफ्फरपुर, जनवरी 20 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड की मानिकपुर में मंगलवार को भाकपा अंचल परिषद की बैठक की गई। इसमें पार्टी ने प्रखंड और अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर चिंता प्रकट करते हुए तत्कालक इस पर रोक लगाने की मांग की है। इसके अतिरिक्त बैठक में यूरिया खाद वितरण में अनियमितता और भूमिहीनों को वासकित पर्चा देने की मांग की है। भाकपा ने सरकार के बुलडोजर एकशन के खिलाफ आंदोलन करने की बात कही है। प्रो. लक्ष्मीकांत की अध्यक्षता में बैठक को अंचल मंत्री शिवजी प्रसाद, जगदीश प्रसाद गुप्ता, भिखारी प्रसाद यादव, दरोगा प्रसाद, योगेंद्र प्रसाद, नगीना प्रसाद, जगदीश प्रसाद, रामानंद प्रसाद और जंगीलाल लाल प्रसाद ने संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.