फतेहपुर, मार्च 3 -- फतेहपुर। खागा कोतवाली पुलिस द्वारा छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले तीन लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के अकोड़िया रोड़ नहर पुलिया के पास से चोरो को गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि 14 फरवरी को छिनैती के मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के पांभीपुर निवासी शिवम यादव, धूमनगंज निवासी तुफैल तथा नागेन्द्र यादव निवासी शाहीपुर थाना हथगाम को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच मोबाइल, एक बैग, 1450 रुपये की नगदी तथा बुलट बरामद की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...