गुड़गांव, मई 15 -- सोहना, नरेश कुमार। शहर के आंबेडकर बाइपास चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने पटाखा छोड़ने वाली बुलट बाइक और गाड़ियों पर गैरकानूनी सजावटी उपकरण लगाने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दिया है। पुलिस ने बाइक सवार युवक पर पटाखे छोड़ने पर 10 हजार तथा गाड़ी पर गैरकानूनी तरीके से लाइट लगाने वाले चालक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।सामान्य पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस ने भी अब वाहनों पर गैर कानूनी तरीके से लगाए गए सैलेंशर और अन्य सजावटी उपकरणों पर कड़ी कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को शहर आंबेडकर बाईपास चौक पर बुलट बाइक से पटाखे छोड़ रहे युवक पर कानूनी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। बाईपास चौक पर ही पुलिस ने गाड़ी पर लगी ब्लिंकर लाइट लगाने चालक पर कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जेडओ अशोक क...