बुलंदशहर में बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, दो घायल
बुलंदशहर, जुलाई 27 -- छतारी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-509 पर डिग्री कॉलेज के समीप सोमवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दानपुर भेजा, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइकें भिड़ीं, दो की मौत पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.