मुरादाबाद, सितम्बर 28 -- बुलंदशहर के राजकीय कृषि विद्यालय में आयोजित नव नियुक्त प्राविधिक सहायक वर्ग-तीन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भूमि संरक्षण कार्यों के सर्वेक्षण, नियोजन, निष्पादन, मापन एवं तकनीकी ऑडिट विषय का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे मुरादाबाद, संभल, बिजनौर, अमरोहा, हापुड़, मेरठ जिले के सदस्य शामिल थे। प्रशिक्षण सत्र में बतौर विशेषज्ञ मुरादाबाद के भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ.योगेन्द्र कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को भूमि एवं जल संरक्षण कार्यों की तकनीकी प्रक्रिया की जानकारी दी। डॉ.दीपक कुमार ने तकनीकी बिंदुओं की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...