बुलंदशहर, जून 12 -- बुलंदशहर। जनपद में शुक्रवार सुबह हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। सुबह से आसमान में काली घटाएं छाई रहीं और मूसलाधार बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद अधिकतम तापमान गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के साथ ही नगर पालिका की व्यवस्थाओं की पोल भी खुल गई। शहर के प्रमुख चौराहों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे सड़कें तालाब जैसी नजर आईं। कई स्थानों पर कीचड़ और पानी भरने से राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश में गिरे पेड़, सौ से ज्यादा गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित जिले में कई जगह बिजली के पोल टूट गए और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। फाल्ट तथा ट्रांसफार्मरों में ...