बुलंदशहर, अप्रैल 26 -- रिजर्व पुलिस लाइंस का मैदान रविवार को अनुशासन, जोश और देशभक्ति के जज्बे का गवाह बना। करीब नौ महीने के कड़े प्रशिक्षण और कठिन परिश्रम के बाद 588 रिक्रूट आरक्षी शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा बन गए। दीक्षांत परेड समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली और युवा सिपाहियों को पूरी निष्ठा के साथ देश सेवा की शपथ दिलाई।​जनता के प्रति संवेदनशील रहने की दी नसीहतसमारोह में डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कहा कि आज से इन रिक्रूट्स के कंधों पर समाज और देश की सुरक्षा की एक बड़ी जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- पासिंग आउट परेड के बाद 389 प्रशिक्षु पुलिस में शामिल उन्होंने नवागत आरक्षियों को सीख देते हुए कहा, "पुलिस का आचरण ही उसकी असली पहचान है। ड्यूटी क...