बुलंदशहर-खुर्जा के मुख्य डाकघरों में रविवार को भी मिलेंगी आधार-स्पीड पोस्ट सेवाएं
बुलंदशहर, अगस्त 11 -- डाक विभाग ने आमजन और नौकरीपेशा लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा निर्णय लिया है। अब बुलंदशहर प्रधान डाकघर और मुख्य डाकघर खुर्जा में प्रत्येक रविवार को भी आधार और स्पीड सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अक्सर देखा जाता है कि आम जनता को कार्यदिवसों में व्यस्तता के कारण आधार कार्ड बनवाने, अपडेट कराने या जरूरी दस्तावेज स्पीड पोस्ट करने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए डाक विभाग ने रविवार के दिन भी बुलंदशहर व खुर्जा डाकघर में आधार से संबंधित सभी सेवाएं चालू रखने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही रविवार को इन दोनों मुख्य डाकघरों में स्पीड पोस्ट की बुकिंग सुविधा भी मिलेगी। इससे व्यापारी, छात्र और आम नागरिक अपने आवश्यक दस्तावेज व सामग्री बिना किसी देरी के आसानी से भेज सकेंगे।कोट-रविवार के दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.