बुलंदशहर, अप्रैल 29 -- शहर के प्रेम नगर निवासी युवा संगीतकार उदित सक्सेना ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर जिले और देश का मान बढ़ाया है। उदित ने हाल ही में रिलीज हुई एक बड़ी रूसी फिल्म में बतौर मुख्य संगीतकार और गायक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बॉलीवुड थीम पर आधारित यह रशियन कॉमेडी फिल्म रूस के दिग्गज अभिनेताओं और निर्देशकों द्वारा तैयार की गई है, जो भारतीय सिनेमा के प्रति रूसी लोगों के प्रेम के लिए एक खास होगी। सोवियत संघ के दौर के बाद यानी पिछले 50 वर्षों में रूस में बनी यह अपनी तरह की पहली फिल्म है। एक अप्रैल को रिलीज होने के बाद से यह फिल्म रूस में धूम मचा रही है। उदित इस फिल्म के भव्य रेड कार्पेट प्रीमियर में शामिल होने के लिए विशेष रूप से मॉस्को बुलाए गए थे, जहां उन्होंने रूसी फिल्म जगत की बड़ी हस्तियों के साथ मंच साझा किया। उदित का रूस ...