बुलंदशहर, अक्टूबर 27 -- दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में महाराज अजमीढ़ जी की जयंती पर 14वें जेम्स अवार्ड समारोह-2026 का आयोजन किया गया। विश्व प्रसिद्ध वेदाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश आर्य के तत्वावधान में आयोजित समारोह में देश-विदेश की प्रतिष्ठित विभूतियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में सामाजिक उत्थान, शिक्षा, युवाओं की भूमिका, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण में समाज की भागीदारी पर विशेष बल दिया गया। समारोह में बुलंदशहर के स्वर्णकार समाज के युवा राष्ट्रीय महामंत्री अभिनव वर्मा सहित देश-विदेश की अनेक प्रतिभाओं एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों को उनके योगदान के लिए 14वें जेम्स अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। अभिनव वर्मा को सम्मानित किए जाने से बुलंदशहर सहित उत्तर प्रदेश के स्वर्णकार समाज में हर्ष का वातावरण रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...