बुलंदशहर की तरह बरेली में नाले में गिरकर बहा दिव्यांग बच्चा, अभी तक लापता
संवाददाता, जुलाई 29 -- यूपी में बरेली के आंवला में मोहल्ला खेड़ा में मंगलवार शाम को हुई बारिश के दौरान दिव्यांग बच्चा नाले में गिरकर बह गया। नाला गहरा है, बच्चे की खोज में पालिका की पांच टीमों को लगाया गया है। दो जेसीबी मशीन भी लगाई गई हैं, लेकिन देर शाम तक बच्चा बरामद नहीं हुआ तो देर रात एसडीआरएफ भी पहुंच गई। एसडीआरएफ के जवान भी नाले में बच्चे को तलाशते रहे मगर देर रात तक कुछ पता नहीं चला। बच्चे के पिता नन्दराम प्रजापति ने बताया कि वह मोहल्ला खेड़ा का निवासी है और मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करता है। उसका छह वर्षिय बेटा प्रीत एक पैर से दिव्यांग है और वॉकर से चलता है। वह मंगलवार दोपहर चार बजे बाद हुई बारिश में मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ गमाडेट मंदिर के पास नहा रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह आठ फिट गहरे नाले में गिर गया, पूरे मोहल्ले के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.