बुलंदशहर, दिसम्बर 24 -- उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप मामले में सोमवार को अदालत का फैसला आया। वर्ष 2016 में हुए इस जघन्य अपराध के सभी पांच दोषियों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। आठ साल बाद आए इस फैसले से पीड़ित परिवार को न्याय मिला है, वहीं यह फैसला उस समय की कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। जुलाई 2016 में बुलंदशहर हाईवे पर एक परिवार के साथ दिल दहला देने वाली घटना हुई थी। बदमाशों ने हाईवे पर कार रोककर मां और बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, जबकि पिता और बेटे के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान पीड़ितों ने डायल 100 पर कई बार कॉल की, लेकिन पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। घटना ने प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर व्यापक आक्रोश पैदा किया था। यह भी पढ़ें- गैंगरेप के बाद महिला को जिंदा जताया, कोर्ट ...