बुलंदशहर, दिसम्बर 25 -- बुलंदशहर, संवाददाता। परिवहन निगम ने बुलंदशहर से अमरोहा का सफर आसान बनाने के लिए नई रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी है। बुलंदशहर डिपो से प्रतिदिन स्याना-बुगरासी होते हुए हसनपुर-अमरोहा के लिए अप-डाउन बस का संचालन किया जा रहा है, जिससे दोनों जनपदों के यात्रियों को सीधी और सुगम सुविधा मिल सकेगी। दो माह पूर्व अमरोहा डिपो की ओर से एक बस का संचालन बुलंदशहर के लिए शुरू किया गया था। यह बस सुबह अमरोहा से चलकर हसनपुर होते हुए भगवानपुर गंगाघाट से बुगरासी पहुंचती थी। इसके बाद बुगरासी से स्याना होते हुए बुलंदशहर पहुंचकर इसी मार्ग से अमरोहा वापस जाती थी। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए अब बुलंदशहर डिपो ने भी एक बस के संचालन के लिए सर्वे कराया। एआरएम परमानंद ने बताया कि बुधवार से बुलंदशहर डिपो की रोडवेज बस का संचालन शुरू हो चुका है...