बुलंदशहर, अप्रैल 23 -- गुलावठी में एक स्कूल वाहन विद्युत लोहे के पोल से टकरा गया। वाहन में स्कूल के बच्चे सवार थे। घटना में दो छात्रों को चोट आई है। जानकारी के अनुसार गुलावठी के रहने वाले छात्र हापुड़ के एक निजी स्कूल जाने के लिए फोर्स गाड़ी से निकले थे। गुलावठी कोतवाली से पहले ही अचानक ड्राइवर साइड का एक्सल टूट गया और पहिया निकल गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गया । वाहन में बैठे शौर्य व निर्भीक चोटिल हो गए। घटना के बाद दोनों छात्र सहमे हुए हैं। दोनों छात्र प्रतिदिन गुलावठी से हापुड़ इसी वाहन से स्कूल जाते हैं। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित बाइक पोल से टकराई, दो गंभीर रूप से जख्मी इस घटना से स्कूल के वाहनों की फिटनेस पर सवाल उठ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...