बुलंदशहर, अप्रैल 8 -- पहासू थाना क्षेत्र के गांव सुरजावली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक सौतेली मां ने तीन साल की मासूम बच्ची की पीटकर हत्या कर दी, जबकि सौतेले बेटे ने भाग कर जान बचाई। घटना की सूचना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार गांव सुरजावली निवासी विनोद ने पहली पत्नी के छोड़कर जाने के बाद दूसरी शादी पूनम से की थी। विनोद नोएडा में एक कंपनी में नौकरी करता है। पहली पत्नी से विनोद के दो बच्चे हैं। छह वर्षीय बेटा विराट और तीन साल की काव्या दिन में सौतेली मां के साथ घर में ही रहते थे जबकि विनोद नोएडा में निजी कंपनी में नौकरी करने चला जाता था। आरोप है कि बच्चों के साथ सौतेली मां का व्यवहार ठीक नहीं था। वह उन्हें छोटी-छोटी बातों पर डांटती-फटकारती रहती थी।बुधवार को भी किसी बात को लेकर पूनम का गुस्सा भड़क गया और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.