बुलंदशहर : लिंटर गिरने से आठ मजदूर घायल, तीन की हालत गंभीर
बुलंदशहर, जून 2 -- गुलावठी नगर क्षेत्र में सोमवार की देर शाम एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर अचानक गिर जाने से मकान मालिक समेत आठ से अधिक मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल तीन मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार गुलावठी में बुलंदशहर रोड स्थित एक कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में सोमवार को लेंटर डाला जा रहा था। इसके लिए शटरिंग लगाई गई थी। देर शाम काम के दौरान अचानक शटरिंग और लेंटर का मलबा भरभराकर नीचे गिर पड़ा। उस समय कई मजदूर नीचे काम कर रहे थे, जो मलबे में दब गए। मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मकान मालिक भी घायल हो गया, जिसका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.